वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वृंदावन में खलबली मच गई थी। यह तस्वीर नकली होने के साथ-साथ भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महाराज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया है। पुलिस के अनुसार, गौतम चिलाना की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और उसे सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया। पुलिस तकनीकी सहायता लेकर वायरल तस्वीर के स्रोत की जांच कर रही है।