फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संत प्रेमानंद का एक और बयान हुआ वायरल, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में न पड़ें...जानें अब क्या कह दिया

Wed, 06 Aug 2025 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद महाराज द्वारा दिया गया बयान 100 में से 2-4 लड़कियां ही पवित्र आ रही हैं, का मामला अभी शांत नहीं हुआ, उसके बाद एक नया बयान वायरल हो रहा है। संत ने कहा है कि युवा बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने एक बार फिर युवाओं को जीवन में संयम और नैतिकता अपनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसे दिखावटी और क्षणिक संबंधों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये रिश्ते अक्सर मानसिक और सामाजिक समस्याओं का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

संत नहीं, तो कौन बताएगा
संत प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर यह बात तुम्हें एक संत नहीं बताएगा, तो और कौन बताएगा? आज के समय में जो व्यक्ति गलत आचरण में लिप्त होता है, उसे अच्छे और सच्चे लोग कभी पसंद नहीं आते।

पूर्व में ये बयान हुआ था वायरल 
संत प्रेमानंद महाराज का पूर्व में दिया गया बयान सुर्खियों में रहा। उन्होंने भी अनिरुद्धाचार्य से मिलता जुलता बयान दिया। उन्होंने कहा कि 100 में से 2-4 लड़कियां ही पवित्र आ रही हैं।  आज कल सब गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के चक्कर में पड़े हैं। 
विज्ञापन

इस बात का विरोध
गौरतलब है कि एकांतिक वार्तालाप के दौरान कही महाराज की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वृंदावन के संतों को आखिर हो क्या गया है, वह लड़कियों को लेकर ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं, आखिर वह लड़कियों से चाहते क्या हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें