फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saint Premanand: प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली पदयात्रा, मार्ग पर बिछाए फूल; भक्तों का उमड़ा हुजूम

Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में संत प्रेमानंद के जन्मदिन पर निकाली गई पदयात्रा में भव्यता देखते ही बनती थी। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। भक्तों के बिछाए फूल और आतिशबाजी से मार्ग जगमग हो गया।
विज्ञापन
मथुरा। पदयात्रा में शामिल संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर श्री कृष्ण शरणम् आश्रम से केली कुंज आश्रम तक निकली भव्य पदयात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। जैसे ही महाराज ने आश्रम से कदम बढ़ाए भक्तों ने जयघोष, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन


संत प्रेमानंद की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु रात से ही सड़कों के किनारे बैठे थे। जैसे ही वे दर्शन के लिए निकले पूरा मार्ग फूलों की वर्षा और हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा। भक्तों की आंखों में प्रेम और श्रद्धा के आंसू छलक आए। महाराज ने यह देख कुछ पल रुककर हाथ उठाकर सभी को आशीर्वाद दिया जिससे माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


पूरी पदयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगी रोशनी ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें