फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह की गर्भवती की मौत: फंदे पर लटकी मिली लाश, मायके जाने को लेकर पति से हुआ था झगड़ा

Wed, 29 Oct 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गांव नसीटी में नौ माह की गर्भवती महिला की मौत से  सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट के गांव नसीटी में ग्रह कलेश के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में नौ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना पाए पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


बुधवार को थाना मांट के गांव नसीटी में ग्रह कलेश के चलते नौ माह की गर्भवती पूजा पत्नी उमेश कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मायके वालों को सूचना दी। 

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली है। तहसील मांट से प्रशासन को भी सूचना दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें