फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा होकर चलेगी प्रतापनगर–लालकुआं सुपरफास्ट विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने प्रतापनगर–लालकुआं–प्रतापनगर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09119/09120 के रूप में यह ट्रेन कुल 9-9 फेरों में चलाई जाएगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन प्रतापनगर से प्रत्येक रविवार को तथा लालकुआं से प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। अपने निर्धारित मार्ग पर यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी और भरतपुर होते हुए मथुरा जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे संपर्क का लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, एसी इकोनॉमी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। विभिन्न श्रेणियों की सुविधा मिलने से सभी वर्गों के यात्रियों के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें