फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केआर पीजी कॉलेज में पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद के प्रतिष्ठित किशोरी रमण (केआर) पीजी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया घोषित कर दी है। ऑनलाइन पंजीकरण आज 5 मई से शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों के लिए 12वीं के बाद कॅरियर का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान सत्र (2026-27) के लिए शहर के प्रमुख कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केआर कॉलेज में बीए की 640, बीकॉम की 440 और बीएससी की 360 सीटों समेत पीजी की कुल 780 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। ये सभी सीटें रेगुलर श्रेणी की हैं, जिससे छात्रों को स्व-वित्तपोषित कोर्स के बजाय कम सरकारी फीस पर उच्च शिक्षा और शोध की सुविधाएं मिल सकेंगी।
भूगोल और एनसीसी जैसी विशिष्ट इकाइयों के लिए विख्यात संस्थान में प्रवेश 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेब-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। छात्र कॉलेज आकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कॉलेज में पुस्तकालय, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, शोध और कौशल विकास की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर के बाद छात्र प्रशासनिक सेवाओं से लेकर उच्च शिक्षा तक के असीम अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को न केवल शिक्षित करना बल्कि उन्हें रोजगारोन्मुखी दक्षताओं के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। - प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, प्राचार्य (केआर पीजी कॉलेज)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें