फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कच्ची रसोई के स्वीकृति पत्र पर असमंजस

Sat, 07 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी की राजभोग सेवा के कच्चे प्रसाद पर मंदिर प्रबंधन और सेवायतों में असमंजस की स्थिति बढ़ती जा रही है। इससे मंदिर की परंपराएं और व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। बीते एक पखवाड़े में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को कई बार राजभोग सेवा में दोपहर के समय कच्चा प्रसाद निवेदित नहीं किया गया। अब कच्चा प्रसाद बनाने के सेवायत के स्वीकृति पत्र को लेकर असमंजस पैदा हो गया है।  
विज्ञापन


बता दें कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने सेवायतों से आग्रह, मुनादी, इश्तिहार और नोटिस के जरिए कच्चा प्रसाद बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इस पर बीते 12 वर्षों से ठाकुरजी की कच्ची रसोई तैयार कर रहे सेवायत ब्रजेश गोस्वामी ने मंदिर प्रबंधन को अपना स्वीकृति पत्र पांच मई की शाम को 9.05 बजे दिया।

मंदिर प्रबंधन ने पांच मिनट देरी से पत्र आने की बात कहते पत्र लेने से इंकार कर दिया। मामले में सेवायत ब्रजेश गोस्वामी का कहना है कि वह और उनकी पत्नी 12 वर्ष से चंदन की कोठरी में बांकेबिहारी महाराज के लिए कच्चा प्रसाद तैयार कर रहे हैं लेकिन पारिवारिक अस्वस्थता के कारण पिछले 20 दिन से रसोई नहीं बना पा रहे हैं। अब स्वस्थ होने पर ठाकुरजी की रसोई बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन मंदिर प्रबंधन स्वीकृति पत्र लेने से इंकार कर रहा है। 
विज्ञापन


इधर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु का कहना है कि शयनभोग सेवायत ब्रजेश गोस्वामी ने कोई पत्र मंदिर प्रबंधन कार्यालय में नहीं दिया। अगर पत्र दिया गया होता तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती। इधर पिछले तीन दिन से राजभोग सेवायत रजत गोस्वामी के परिवार के द्वारा शनिवार को भी ठाकुरजी का कच्चा प्रसाद का निर्माण कर भोग लगाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें