मथुरा। पुलिस लाइन के गेट में तालाबंदी करते अधिवक्ता।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट मार्ग को एक घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह सभी अधिवक्ता छाता में साथी वकील पर हुए हमले को लेकर आक्रोशित थे।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि छाता कोतवाली के इलाके में ढाबे पर खाना खाने गए अधिवक्ता साथी भूपेंद्र ठाकुर पर ढाबा मालिक और उसके गुर्गों ने जानलेवा हमला किया था। अधिवक्ता ने अपने साथ घटी घटना की तहरीर कोतवाली छाता में दर्ज कराई।
आरोप है पुलिस ने वकील पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तो गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि धारा 354 के तहत अधिवक्ता पर ही मामला दर्ज कर दिया। कलक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।