फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मॉर्निंग रेड अभियान में आठ घरों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। ऊर्जा निगम ने शुक्रवार की सुबह कमला नगर में बिजली चोरों के विरुद्ध मॉर्निंग रेड की कार्रवाई की। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने 74 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटने के साथ ही 8.5 लाख रुपये का बकाया भी जमा कराया।
विज्ञापन

नगर में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इसे देखते हुए निगम ने अभियान शुरु किया है, ताकि ट्रांसफॉर्मरों पर बढ़ रहे ओवरलोड को कम किया जा सके। कई इलाकों में बिजली चोरी के कारण लोड बढ़ जाता है, इससे बार-बार फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। आम जनता को घंटों तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। एक्सईएन एसपी सिंह के निर्देशन में उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार गौतम, जेई रोहित वर्मा, टीजी-2 कुलभूषण के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने कमला नगर में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मीटर से पहले विद्युत केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी कर रहे 8 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसके अलावा 5 हजार रुपये से ऊपर के करीब 74 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। 8.5 लाख रुपये का विद्युत विभाग का बकाया भी वसूल किया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि विद्युत चोरों व बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग लगातार अभियान चला रहा है। बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं।
-
मीटर बायपास कर दे रहे थे चोरी

जेई रोहित वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर मीटर बायपास कर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते मिले। मौके पर ही बिजली काटकर कानूनी कार्रवाई की गई। चेतावनी दी है कि चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें भुगतान करना होगा, अन्यथा प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें