फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अखिलेश के बयान के विरोध में आए रालोद नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान की रालोद नेताओं ने कड़ी निंदा की है। इसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि हमने चवन्नी को रुपया बना दिया, तब भी छोड़कर चले गए। इसके विरोध में बुधवार देर रात नंदगांव में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी के आवास पर हुई बैठक में रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। मंडल अध्यक्ष कुमार चंद रावत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की तीन पीढ़ियों ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व का सहयोग किया है। नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हुए गठबंधन से दोनों दलों को लाभ हुआ था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि राजनीति में द्वेषपूर्ण और अपमानजनक बयान नहीं दिए जाने चाहिए। युवा रालोद के विधानसभा अध्यक्ष कमल चौधरी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष लेखराज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव चुनावी हार से बौखलाए हुए हैं। इस अवसर पर रुप मम्बर, भगत सिंह, श्याम दूधिया, देवीलाल, गंगाराम, तेजराम, संदीप, रोहित, नंदन, राहुल, विजेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें