फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब फाल्ट होने पर भी नहीं जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में अब 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन फेल हो जाने पर भी रंगजी बगीचा बिजली घर से पोषित क्षेत्र की बिजली गुल नहीं होगी। इसके लिए विद्युत निगम द्वारा कांशीराम बिजलीघर से रंगजी बगीचा बिजलीघर तक एक और नई हाईटेंशन लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा नगर के दो बिजलीघरों में सुधार कार्य किया जाएगा। करोड़ों रुपये से यह कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के कांशीराम बिजलीघर से रंगजी बगीचा बिजलीघर तक आ रही 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन के फेल या या फॉल्ट हो जाने की स्थिति में रंगजी बगीचा बिजलीघर से पोषित नगर के बड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो जाती है। अब क्षेत्र की बिजली बंद नहीं होगी। क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम द्वारा एक और 33 हजार केवी की नई हाईटेंशन लाइन डाली जाएगी। इस हाईटेंशन लाइन का उपयोग वर्तमान में चल रही विद्युत लाइन में किसी तरह की गड़बड़ी या फेल होने पर रंगजी बगीचा बिजलीघर को आपूर्ति के लिए किया जा सकेगा।
एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि 33 हजार केवी की एक नई इंटरसेप्टर हाईटेंशन लाइन डाली जाएगी। इससे पुरानी लाइन के फेल हो जाने या किसी तरह का कार्य होने पर नई लाइन से रंगजी बिजलीघर को आपूर्ति मिलती रहेगी। इस लाइन के लिए दो करोड़ 94 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें