फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डकैती के बाद कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। अडींग चौकी क्षेत्र में 3 जून की रात कल्याणम करोति अस्पताल स्थित राधिका निकुंजधाम कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदारों को बंधक बनाया था और फिर कॉलोनी में लगे दो बिजली ट्रांसफार्मरों से तांबा और अन्य कीमती उपकरण लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तो की, लेकिन विद्युत निगम की अनदेखी से कई गांवों के लोग परेशान हैं। ट्रांसफार्मर न होने के कारण जचौंदा, जिखनगांव, नगला परमोदरिया, कंचनपुरा और हरीपुरा में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिजली न आने से किसानों के ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। धान की बुवाई पर असर पड़ा है।
ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अडींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने इस मामले को अधिकारियों के सामने रखने का आश्वासन दिया है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्युत निगम ने कोई कार्यवाही नहीं की तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें