फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान व आसपास इलाकों को डबल फीडर से मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान व आसपास इलाकों को पांच दिनों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए वृंदावन व कृष्णानगर से आ रहे फीडरों से बिजली आपूर्ति होगी। पांच दिनों तक बिजली लाइन ट्रिप न करें, इसके लिए फीडर लाइनों की मरम्मत व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

24 अगस्त को होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में लाखों श्रद्धालु लाला के दर्शन व जन्म के साक्षी बनने आएंगे। इसे लेकर जन्मस्थान व आसपास के इलाकों में चार दिनों तक धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। इसके लिए बिजली आपूर्ति के लिए वृंदावन व कृष्णानगर से आ रही फीडर लाइनों की मरम्मत की जा रही हैं।
बिजलीघरों पर लोड की जांच की गई है और गले हुए 15 से अधिक पोल हटाए गए हैं। ट्रांसफार्मरों के पास प्लास्टिक की गाइडिंग लगाई गई हैं, वहीं टीपीएम लगाए हैं। एलटी लाइन के तारों को हटाकर प्लास्टिक कोटेड तार लगाए गए हैं। इसे लेकर चीफ इंजीनियर एके चौधरी व एक्सईएन तृतीय राजीव कालरा ने निरीक्षण किया। राजीव कालरा ने बताया कि 22 अगस्त तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें