फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रंगजी मंदिर क्षेत्र में बिजली के तार और खंभे हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीरंगजी मंदिर क्षेत्र में झूलते बिजली के तारों से स्थानीय लोगों को मुक्ति मिलेगी। यहां विद्युत खंभों को भी हटाया जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम ने करोड़ों रुपये की सुधार योजना बनाई है। इस योजना पर जल्द ही नोएडा की कंपनी द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के जिन क्षेत्रों में विद्युत की अपर लाइन है, उन क्षेत्रों को चिह्नित कर भूमिगत किए जाने का कार्य विद्युत निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इसी के तहत रंगजी मंदिर क्षेत्र में मंदिर से लेकर पत्थरपुरा क्षेत्र तक 11 केवी की लाइन जो खंभों से होकर गुजर रही है, उसे भूमिगत किया जाएगा। विद्युत निगम ने नोएडा की कार्यदायी संस्था पायनियर को यह कार्य सौंपा है। इसमें 700 मीटर लंबी लाइन को भूमिगत कर ऊपर से गुजर रहे तार और खंभों को हटाया जाएगा। इससे आंधी एवं वर्षा के दौरान होने वाले नुकसान के कारण विद्युत गुल हो जाने से लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। एक्सईएन अनिल कुमार कपिल ने बताया कि रंगजी मंदिर क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से विद्युत लाइन को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें