फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट आने से तीन लाइनमैन झुलसे

विज्ञापन
झुलसा लाइनमैन दिनेश। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दो अलग-अलग स्थानों पर विद्युत लाइन की चपेट में आकर तीन लाइनमैन झुलस गए। तीनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

राधागोविंद नगर निवासी दिनेश कुमार (45), साथी रूपनगर निवासी संविदाकर्मी सतवीर के साथ रविवार को दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बठैन गेट के किनारे देवनगर में विद्युत पोल पर लाइन में कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक वह विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। सतवीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि दिनेश के दोनों हाथ जख्मी हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीओ निशांत ज्योति, जेई अशोक कुमार वहां पहुंच गए और घायल लाइनमैन को उपचार दिलाया। उधर, लॉकडाउन के चलते दवा की दुकानें बंद होने से एसडीओ को दिक्कत उठानी पड़ी। मेडिकल संचालक को घर से बुलाकर दवा निकलवाई, तब जाकर लाइनमैन को दी गई।
एक अन्य घटना गांव चंदौरी में हुई। छाता बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन दौताना निवासी जाबिद (30) 11 हजार की लाइन को सही कर रहा था, लाइन में अचानक करंट आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें