फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कानून से मदद की उम्मीद लेकर पीड़िता थाने पहुंची तो वहां रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय जांच की बात कह कर टरका दिया गया। मामले को लेकर सीओ का कहना है कि यदि शिकायत प्राप्त हुई है तो मामला दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा आलीपुर खेड़ा निवासी सूफिया बानो रविवार को सेवानिवृत्त सैनिक पिता व भाई को साथ लेकर थाने पहुंची। सूफिया ने बताया कि पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। तहरीर देकर आरोप लगाया कि 2017 में उसका निकाह विजय नगर गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुआ था।
शादी के कुछ समय बाद से ही पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद उसे बांझ का ताना भी देते हैं। कुछ दिन पहले पति ने उसे तीन बार तलाक बोल कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। महिला द्वारा तहरीर दी गई है तो मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें