फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पेयजल सप्लाई में बाधक बन रही विद्युत कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिछले एक सप्ताह से कैंट बिजलीघर से पोषित इलाकों के उपभोक्ता परेशान हैं। सुबह जैसे ही पेयजल सप्लाई का समय होता है वैसे ही बिजली चली जाती है। इस कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामान करना पड़ रहा है। हालांकि विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि रखरखाव कार्य के कारण बिजली बंद करनी पड़ती है। कुछ दिन की और परेशानी है, उसके बाद सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन



कैंट सब स्टेशन से पोषित होलीगेट, अंतापाड़ा, छत्ता बाजार, विश्राम घाट, होलीवाली गली, गली भीकचंद, विकास मार्केट, जिला अस्पताल, पुराना बस अड्डा, झींगुरपुरा, नया नगला समेत अन्य क्षेत्रों में एक सप्ताह से सुबह छह बजते ही बिजली चली जाती है। यही समय पेयजल सप्लाई का होता है। ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी का दबव कम होने के कारण लोग मोटर लगाकर पानी भरते हैं। बिजली न होने के कारण उन्हें पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है।

शहर में सबसे ज्यादा परेशानी सतघड़ा, काला महल, गली पीरपंच, चौबच्चा मौहल्ला, गूजर अट्टा, कोतवाली रोड, महोली की पौर, गली कुत्तापाइसा के लोगों को होती है। क्योंकि इनके मकान काफी ऊंचाई पर हैं। एसडीओ कैंट सौरभ मिश्रा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण विद्युत सप्लाई बंद करनी पड़ती है। अभी यह कार्य जारी रहेगा। अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी इस प्रकार की समस्या का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें