फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़कों के गड्ढे दे रहे कमर दर्द का रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल में हर रोज पहुंच रहे दस से अधिक मरीज, चिकित्सक बाइक चलाते समय सावधानी रखने की दे रहे सलाह
विज्ञापन



वृंदावन। जर्जर सड़कों और गड्ढों ने नागरिकों की सेहत पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। सौ शैय्या अस्पताल में हर रोज कमर दर्द की शिकायत लेकर औसतन दस मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अधिकतर मामलों में मरीजों को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सॉफ्ट टिश्यू इंजरी और डिस्क से संबंधित समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन


सौ शैय्या अस्पताल के ईएमओ डा. शशी रंजन का कहना है कि सड़कों पर गड्ढे होने के कारण लोगों के रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। इससे पीठ के निचले हिस्से में दर्द, स्लिप डिस्क और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएं हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों में कमर और पीठ दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 30% की वृद्धि देखी गई है। नागरिकों को सलाह दी है कि अगर कमर दर्द हो तो पीठ को सपोर्ट देने वाला कुशन या बेल्ट पहनें, लंबी दूरी पर बार-बार ब्रेक लें और पीठ की नियमित एक्सरसाइज करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें