फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौंथरा में बुखार का कहर, तीन बच्चों की मौत

Tue, 20 Oct 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड गोवर्धन के गांव कौंथरा में मंगलवार को तीन बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। गांववासियों के अनुसार तीनों बुखार से पीड़ित थे और राजस्थान के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित गांव के ही तीन बच्चे और एक किशोर भी जयपुर और डीग में इलाज करा रहे हैं। इधर बरसाना के गाव सीह में भी बुखार से एक लड़की की मौत की सूचना है। एक साथ बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।

गोवर्धन का गांव कौंथरा राजस्थान सीमा से सटा हुआ है। यहां मंगलवार को एक-एक कर तीन बच्चों के शव पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। गांव के पूर्व प्रधान और प्रधान पति अशोक चौधरी ने फोन पर बताया कि गांव के ही रंजीत का बेटा आशु (5), थान सिंह की बेटी भावना (9) और सुनील की बेटी आस्था (12) बुखार से पीड़ित थे। इनकों उपचार के लिए जयपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान ही इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं गांव के ही युवराज (7), रवि (17) और तनु (8) का जयपुर में और बीके (6) का डीग में उपचार चल रहा है। वहीं बरसाना के गांव सीह में सोमवार शाम को ओमप्रकाश शर्मा की बेटी कमलेश (15) की एकाएक तेजी से चढे़ बुखार के कारण मौत हो गई।

ओमप्रकाश के अनुसार दोपहर में कमलेश को बुखार चढ़ा था। इसके बाद पेट मे दर्द की शिकायत पर पलसों और गोवर्धन में चिकित्सक के पास ले गए। आराम न मिलने पर मथुरा और बाद में आगरा ले गए। रास्ते में बेटी ने दम तोड़ दिया।

ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार गांवों में झोलाछाप दवा विक्रेता रोगियों की मौत का कारण बन रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग तेजी से सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाता है। गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मुनीश पौरूष ने भी कौंथरा के तीन बच्चों की मौत की पुष्टि की है।

काैंथरा में जिन बच्चों की मौत हुई है वे तीनों ही बाहर के केस हैं। मौत के कारणों की जांच सहित ग्रामीणों के चैकअप के लिए बुधवार को डाक्टरों की टीम गांव जाएगी।
विज्ञापन

डा. मुनीश पौरूष
प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें