फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! दिनभर उड़ते धुल के गुबार, लोग कब तक नहीं होंगे बिमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रोड की बदहाली से रूबरू जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र बुधवार को आधा घंटे के जाम में ही परेशान हो गए। उनके लिए रास्ता खाली कराने को पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को थप्पड़ भी मारे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि बृहस्पतिवार को प्रशासन के स्तर पर उड़ती धूल और जाम की समस्या के समाधान की पहल होगी लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। दिनभर धूल के उड़ते गुबारों से लोगों को कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन रोड पर जल निगम सीवर लाइन डाल रहा है। आकाशवाणी से पीएमवी पॉलिटेक्निक तक तीन किलोमीटर तक मार्ग खोद दिया है। इस मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। करीब दस मिनट का सफर तय करने में दो से तीन घंटे लग जाते हैं। मुख्य मार्ग को खोदने से पहले वाहनों को निकालने की योजना नहीं बनाई और न ही काम की समय सीमा तय की गई।
सुबह से लेकर शाम तक दुकान से धूल हटाते थक जाते हैं, लेकिन गर्द साफ नहीं होती। दुकान पर बैठे-बैठे सांस के जरिये काफी धूल अंदर चली जाती है। यहां हम लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

- सुनील अग्रवाल, मेडिकल संचालक
सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ही ठेकेदार की लेबर काम करती है। यह प्रमुख मार्ग है, इसके बाद भी काम को जल्द नहीं किया जा रहा है। सब अधिकारियों की ढील से हो रहा है।
- उमेश बघेल, स्थानीय निवासी
धूल के कारण गले में परेशानी हो गई है। कई बार डॉक्टर से दवा लेकर भी आए हैं। घर के अन्य सदस्य भी बीमार हो रहे हैं। इस ओर प्रशासनिक अधिकारियों को देखना चाहिए।
- प्रमोद शर्मा, स्थानीय निवासी
अधिकारी आते हैं और चले जाते हैं। बुधवार को डीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई। त्योहार सिर पर हैं, फिर भी काम जल्द नहीं कराया जा रहा है। ऐसा जाने कब तक चलेगा।
- ईश्वरचंद सैनी, दुकानदार
मथुरा-वृंदावन रोड पर सीवर खोदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। बड़े वाहनों को इस मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है। धूल न उड़े इसके लिए मिट्टी पर नगर निगम की ओर से पानी डलवाया जाता है। शीघ्र ही काम पूरा हो जाएगा।
- डॉ. मुकेश आर्यबंधु, महापौर
सीवर निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जाम की समस्या न हो, इसके लिए बड़े वाहन उधर नहीं जाने दिए जा रहे।
विज्ञापन

- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें