ब्रज के संत महंतों ने विजय राघव दास का अंतिम संस्कार संत परंपरा के अनुसार कराने को लेकर कामा के विमल कुंड में स्नान कराने के लिए कहा, लेकिन भरतपुर जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसकी जानकारी मिलने पर राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालक नाथ दास बरसाना स्थित माता जी गोशाला पहुंच गए। वहां उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर खनन माफियाओं को सरंक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। इसके उपरांत सांसद के नेतृत्व में माता जी गोशाला के सचिव सुनील सिंह, गोपेश बाबा सहित संत महंतों के साथ नन्दगांव होते हुए राजस्थान के कामा की ओर कूच कर दिया है।