मथुरा। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची में नाम, पता, आयु में संशोधन और त्रुटियों को दूर कराने का आह्वान किया।
यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रदेश में इसके पहले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण वर्ष 2003 में कराया गया था। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सभी तहसील स्तर पर अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए एक-एक समन्वयक की तैनाती करने का भी आह्वान किया है। ताकि बेहतर तरीके से कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इसमें प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जाएगा। चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों भरवाएंगे। नौ दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और आठ जनवरी दावे और आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। बैठक में एमडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिनव जे जैन, एसडीएम वैभव गुप्ता, कंचन गुप्ता, रितु सिरोही समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।