फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लूट के मास्टरमाइंड की कस्टडी के लिए कोर्ट में पुलिस कल देगी याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में पांच अप्रैल को श्रद्धालु दोस्तों से होंडा सिटी कार और 70 हजार रुपये लूटने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस अपनी कस्टडी में लेने के लिए सोमवार को जूडिशियल मजिस्ट्रेट-9 के यहां याचिका देगी। मास्टर माइंड की कस्टडी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

5 अप्रैल की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के गांव कोलाना में वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे चार दोस्तों से वेन्यू कार सवार बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश उनसे होंडा सिटी, 70 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया था। पुलिस मास्टर माइंड प्रशांत यादव को गिरफ्तार करती इससे पहले ही 9 अप्रैल को बुलंदशहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
12 अप्रैल की रात को पुलिस ने लूट में शामिल गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 113 स्थित सरफाबाद निवासी विक्रांत उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि लूट में उसके साथ बुलंदशहर के थाना गुलावठी के कोटा निवासी प्रशांत यादव समेत तीन लोग शामिल थे। प्रशांत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस बुलंदशहर कोर्ट में बी वारंट दाखिल कर 30 अप्रैल को प्रशांत यादव को मथुरा ले आई। यहां उन्होंने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। अब पुलिस प्रशांत यादव की कस्टडी के लिए सोमवार को जूडिशियल मजिस्ट्रेट-9 के यहां प्रार्थना पत्र देगी। सीओ मांट गुंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस कस्टडी मिलने के बाद मास्टरमाइंड से उसके तीसरे साथी के बारे में जानकारी करेगी। ताकि उसकी गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें