फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में दरोगा की पिटाई: दो युवकों ने फाड़ दी वर्दी, जमीन पर गिराया; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 02 Aug 2026 10:59 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन में मेले की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान परिक्रमा मार्ग पर विवाद की सूचना पर पहुंचे SI रामप्रकाश से दो लोगों ने अभद्रता और मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दरोगा को जमीन पर गिराकर वर्दी फाड़ दी, जिससे उनके कंधे और कान में चोट आई।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक दरोगा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान किया है। फिरोजाबाद में तैनात एसआई रामप्रकाश की ड्यूटी मेले के दौरान गोवर्धन की भीमनगर पुलिस चौकी-2 पर लगाई गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात 1:15 बजे परिक्रमा मार्ग पर डीजे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर एसआई रामप्रकाश मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान फतोही निवासी शेरदास और राजस्थान के गांव सिनसनी निवासी हरेंद्र सिंह ने एसआई के साथ अभद्रता की।

आरोप है कि दोनों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना में दरोगा के दाहिने कंधे और कान में चोट आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें