मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस ने लाखों रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। ट्रक चालक माैके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा के अनुसार मंगलवार को एसआई यशपाल सिंह ने जमुनावता चौराहे पर एक बाइक एजेंसी से एक ट्रक में लदीं 410 पेटी पंजाब प्रांत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
बरामद शराब की कीमत 32 लाख रुपये है। टीम में हरेंद्र मलिक, सत्यवीर सिंह, आबकारी निरीक्षक मालती सिंह, अजय मिश्रा, रोहित कुमार, राघवेन्द्र सिंह, अभिमन्यु, राहुल कुमार, जगेश कुमार मौजूद रहे।