फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के मामा को फंसाने के लिए मारी खुद को गोली...चिकित्सकों ने ऐसे पकड़ा, पुलिस का दिमाग भी चकरा गया

Tue, 28 Jan 2025 09:38 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक प्रेमिका के मामा से नाराज था। ऐसे में सबक सिखाने के लिए उसने पूरी कहानी रची। पुलिस को बताया कि उसे मामा ने गोली मारी है। अब झूठी घटना पर पुलिस उस पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में प्रेमिका के मामा को फंसाने के लिए युवक ने स्वयं को गोली मारने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। गांव महराना के डाकघर में कार्यरत संविदाकर्मी का यह झूठ उपचार के दौरान डॉक्टरों की पकड़ में आ गया। युवक ने पैर को सुन्न कर गोली जांघ में घुसाई थी।
विज्ञापन


बरसाना थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि पलवल निवासी हर्ष के वहीं की लड़की से प्रेम संबंध हैं। प्रेमिका के मामा ने हर्ष के खिलाफ थाना पलवल की हथीन चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस कार्रवाई से पहले ही युवक व लड़की के परिजन में 11 दिसंबर को राजीनामा हो गया। इससे हर्ष खफा रहने लगा। उसने प्रेमिका के मामा को फंसाने के साजिश रची।
विज्ञापन


गांव महराना में शनिवार सुबह चार बजे हर्ष ने अपने पैर की जांघ को सुन्न कर गोली का आगे का हिस्सा उसमें फंसा लिया। इसके बाद हल्ला मचा दिया कि दो लोगों ने जान से मारने के लिए उसे गोली मार दी। 

पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पाया कि गोली लगने वाले स्थान पर निशान नहीं हैं। डॉक्टर द्वारा एक्सरे करने की बात कही तो युवक हॉस्पिटल से भागने लगा। पुलिस ने झूठी घटना दिखाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें