फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक दंगाइयों को खदेड़ती रही पुलिस

Fri, 13 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
दो घंटे तक दंगाइयों को खदेड़ती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को परेड आयोजित की, जिसमें हथियारों को चलाने का अभ्यास किया गया। सुबह पुलिसकर्मियों ने चार टोली बनाकर दंगाइयों को खदेड़ने को आंसू गैस के गोले दागे, तो रबर बुलेट भी चलाईं। खांसी का स्प्रे कर दंगाइयों को भगाने का अभ्यास किया। 
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व जब से जवाहर बाग खाली कराने का मुद्दा गरमाया हुआ है तब से पुलिस की ओर से अपनी तैयारियां लगातार चल रही हैं। इसमें पूर्व में हथियारों की सफाई से लेकर उन्हें ठीक से हैंडल करने, चलाने, खोलने आदि का अभ्यास किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह छह बजे परेड ग्राउंड में सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में पुलिस के 90 जवानों ने चार टोलियां बनाकर दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। एसएसपी डा. राकेश सिंह के दिशा निर्देशन में दो घंटे तक दंगाइयों को खदेड़ने के लिए मिर्ची बम, खांसी का स्प्रे, रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले दागे। इसमें जवानों ने बारी- बारी से प्रशिक्षण किया और टीम व लक्ष्य बनाकर बम दागे। इसमें रिजर्व पुलिस लाइन व आसपास के थानों की पुलिस मौजूद रही। कोसीकलां व महावन थानाध्यक्ष ने भी रिहर्सल में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें