फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, छत से गिर कर हुई किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। जिखनगांव में 11 वर्षीय किशोरी खेलते समय छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। तभी किसी ने किशोरी की हत्या कर अंतिम संस्कार करने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकी।
विज्ञापन

जिखनगांव में सोमवार रात सोनिया पुत्री पप्पू उर्फ दिगंबर घर की छत पर खेल रही थी। तभी वह अचानक छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिजन किशोरी को उपचार के लिए मथुरा लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया।
इस दौरान किसी ने किशोरी की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही किशोरी के शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। यहां जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया किशोरी की छत से गिरकर मौत हुई है। हत्या की सूचना गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें