फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और आंधी से हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। असमय बारिश एवं ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट हो गई हैं। पीड़ित किसानों द्वारा विधायक ठा. कारिंदा सिंह को फोन पर सूचना दी गई। इस पर विधायक ने फसल के नुकसान का त्वरित निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक ठा. कारिंदा सिंह ने बताया कि बारिश एवं आंधी से किसानों की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। किसानों का काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित सभी किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों की फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को बारिश और आंधी से हुए नुकसान का राजस्व टीमों को भेजकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें