फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोशल साइट्स पर नफरत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 25 से अधिक आईडी पर एफआईआर

Tue, 09 Sep 2025 09:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने 25 से अधिक आईडी चिह्नित करके आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी आईडी को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर कोतवाली थाने में सोमवार को हंगामा हुआ था। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करके सोशल साइट्स पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालीं आईडी की सूची सौंपी। उनके विरुद्ध भी एफआईआर करके आईडी बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर कोतवाली थाने में ऐसी 25 से अधिक आईडी के विरुद्ध आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों ने सोमवार को कोतवाली थाने में भरतपुर गेट के नजदीक रहने वाले विनय पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसकी आईडी से पैंगबर साहब पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को ब़ड़ी संख्या में विहिप और गोरक्षक दल के कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि पुलिस को समाज में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले ऐसे सभी तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। 

केवल एक समुदाय की बात नहीं है। हिंदुओं के देवी -देवताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी वाले कई मैसेज चल रहे हैं। कई आईडी से बाकायदा देवी-देवताओं के प्रति अभद्र बातें कही गई हैं। सोशल साइट्स पर ऐसी कई आईडी की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। 
विज्ञापन


विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, हेमंत कुमार शर्मा ने तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने 25 से अधिक आईडी चिह्नित करके आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी आईडी को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीओ सिटी आशना चौधरी का कहना है कि एक दिन पूर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कराया था। आज हिंदूवादी संगठनों की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

अभद्र टिप्पणी करने वाले को भेजा जेल, मिली जमानत
कोतवाली थाने में सोमवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी विनय को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे जमानत भी मिल गई। इस मामले में आरोपी का कहना है कि उनकी आईडी से ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें