फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां के बगल से उठा ले गए नाै माह की मासूम...इसलिए किया फुटपाथ से अपहरण, वजह जान चाैंक जाएंगे; दो गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 06:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फुटपाथ पर सो रही मां के बगल से पांच दिन पहले बच्ची का अपहरण किया गया था। दोनों युवक बच्ची को दिल्ली की ओर ले जा रहे थे। वह बच्ची को लेकर शहर छोड़कर भागते इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में चंद्रोदय मंदिर के पास शुक्रवार की रात को मां के बगल में सोती नौ माह की बच्ची गायब हो गई। पुलिस को जानकारी हुई तो अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने मंगलवार को बच्ची को सकुशल खोज लिया। बच्ची को अपहरण करके ले जाने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

  
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कन्नौज के थाना इन्दलगढ़ स्थित अघोस निवासी गौरी अपने पति के साथ मजदूरी करके अपना परिवार चलाती है। जैंत थाना क्षेत्र के अक्षयपात्र के समीप सड़क किनारे फुटपाथ पर ही वह तीन बेटे एवं नौ माह की बेटी श्रेया के साथ रहती है। शुक्रवार रात 12:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ सोई थी। थोड़ी देर बाद उसकी आंख खुली तो बच्ची गायब थी। महिला ने चारों तरफ खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लगा। महिला पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। एसएसपी ने बच्ची की बरामदगी के लिए एसओजी और सर्विलांस की टीम को भी लगाया। 

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें बुलेट सवार दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर बच्ची को ले जाने वाले युवकों तक पहुंची। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची को अपहरण करने वाले दोनों युवकों को छटीकरा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आगरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित कीर्ति नगर डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेश, भरतपुर के चांदबारी रोड सारस चौराहा स्थित न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी निवासी विष्णु एवं हाल निवासी डिफेंस कालोनी महोली रोड थाना हाईवे मथुरा बताया। दोनों युवक बच्ची को दिल्ली की ओर ले जा रहे थे। वह बच्ची को लेकर शहर छोड़कर भागते इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

निसंतान रिश्तेदार के लिए बच्ची का किया अपहरण
एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि बच्ची का अपहरण करने वाले विष्णु ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार के कोई बच्चा नहीं है। रिश्तेदार की पत्नी ने उससे कई बार कोई बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा। शुक्रवार की रात को नौ माह की बच्ची श्रेया का अपहरण करने के बाद वह अपने रिश्तेदार के यहां गया, लेकिन रिश्तेदार की पत्नी ने नौ माह की बच्ची लेने से मना कर दिया। उसे नवजात शिशु चाहिए था। यह सुनकर दोनों परेशान हो गए कि अब बच्ची का क्या करें। इस पर विष्णु और उसका साथी नरेश बच्ची को अपनी एक परिचित महिला के पास लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने बच्ची को अनाथ बताते हुए उसकी देखभाल करने को कहा। इस पर महिला ने कानूनी रूप से गोद लेने के लिए बोला। इस पर दोनों बच्ची और महिला को लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना प्रयुक्त बुलेट बाइक, दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। 

बेटी को देख खिला गौरी का चेहरा और निकले आंसू 
पांच दिन से अपनी बेटी से दूर गौरी ने मंगलवार को जब अपनी बेटी को देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस ने उसे बच्ची दी तो उसे अपनी छाती से लगा लिया। बेटी को सकुशल देख उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। बच्ची भी अपनी मां को देख रोने लगी। मां की गोद में जाने के बाद ही बच्ची ने रोना बंद किया।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें