फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चे कर रहे खतरनाक नशा...कैसे रखा जाए दूर, संत प्रेमानंद महाराज ने जो बताया; माता-पिता जरूर सुनें

Tue, 01 Jul 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मासूम उम्र में बच्चे खतरनाक नशे की गिरफ्त में जकड़ते जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें इन बुरी आदतों से दूर कैसे रखा जाए, संत प्रेमानंद महाराज ने इसके लिए माता-पिता को अहम जानकारी दी...
 
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : Bhajan Marg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा मुक्ति अभियान से जुड़े एक समाजसेवी जब संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे तो उन्होंने बच्चों और किशोरों में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि आजकल छोटे बच्चे भी खतरनाक पदार्थों जैसे पेट्रोल और सॉल्यूशन सूंघकर नशा करने लगे हैं। यह एक बेहद चिंताजनक सामाजिक संकट बनता जा रहा है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

समाजसेवी ने बताया कि वे कई वर्षों से बच्चों को नशे की आदत से बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। नशे की शुरुआत उम्र के बेहद नाजुक दौर में होने लगी है। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने परिजन और समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सबसे जरूरी है कि माता-पिता और परिजन उनसे मित्रवत व्यवहार करें। उन्हें डांटने या डराने की बजाय दोस्त की तरह बात करें, उनकी समस्याएं सुनें और समाधान भी उसी स्नेह और समझदारी से करें, जैसे एक सच्चा मित्र करता है।
 
विज्ञापन

महाराज जी ने यह भी कहा कि जब बच्चों को घर में अपनापन मिलता है तो वे भटकते नहीं हैं। उन्हें अच्छा-बुरा समझाने का सबसे प्रभावी तरीका है प्यार और संवाद। समाजसेवी ने संत प्रेमानंद महाराज का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह संदेश नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा देगा और अभिभावकों को जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें