फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस पर ट्वीट करते ही दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। वृद्ध महिला और उसकी पुत्री को परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित मां-बेटी शिकायत लेकर बलदेव थाने पहुंची। पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। परेशान महिला व उसकी पुत्री राया पहुंच गई। यहां एक युवक ने यूपी पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर फरियाद न सुने जाने का जिक्र किया। इसे देख राया पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने वृद्ध महिला की समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल के प्रतिष्ठान पर एक वृद्ध महिला अपनी नेत्रहीन बेटी के साथ बैठ कर रो रही थी। पूछने पर बताया कि गांव अबैरनी बलदेव की निवासी है। उसके पुत्र तथा पुत्रवधु ने मारपीट कर निकाल दिया है।
थाने गए तो वहां किसी ने नहीं सुनी। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बलदेव पुलिस से बात की तो वहां से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर यूपी पुलिस को ट्वीट किया। इसके परिणाम स्वरूप पुलिस दौड़ पड़ी। राया पुलिस और 112 डायल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को अपनी गाड़ी भेज कर थाना ले जाकर उनके परिवारिजनों को बुला कर उनके सुपर्द कर दिया। परिजनों को सख्त हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें