राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड सजकर तैयार है। रविवार को यहां रंगोली बनाने, वंदनवार लगाने और सजाने का कार्य समाप्त कर लिया गया।
यहां आरसीए डिग्री कालेज की छात्राआें ने बड़ी रंगोली सजाई है। छात्राओं की बनाई गई अन्य कलाकृतियां, रंग-बिरंगे झंडे भी आकर्षण हैं।
26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। परेड का मुख्य आकर्षण पुलिस के बाइक सवार दस्तों के करतब और शक्ति प्रदर्शन रहेगा।
इंटरनेशनल डांस एकादमी, केन्द्रीय विद्यालय मथुरा कैंट, पुलिस माडर्न स्कूल, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, डीपीएस, ग्रीन बिलो पब्लिक स्कूल, अमरनाथ और रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।