मतदान आपका अधिकार है। शक्ति है जिससे आप भ्रष्टाचार, अनाचार पर चोट कर सकते हैं। रविवार को पांचवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बड़े आयोजन में ये अहम बात समझाई गई। जागरूकता रैली निकाली गई, विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। शपथ दिलाई गई, मतदान जरूर करेंगे।
मुख्य आयोजन अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज परिसर में हुआ। डीएम राजेश कुमार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश से अवगत कराया और शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से हम अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनकर देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।
एडीएम (कानून व्यवस्था) एसके शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामसेवक द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण दुबे, अमरनाथ डिग्री कालेज से आदित्य वाजपेई, अनिल वाजपेई, अरुण वाजपेई, बीएसए कालेज की डॉ. निशा अग्रवाल, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, ब्रजेश बंसल, चन्द्रेश अग्रवाल, देवेन्द्रपाल, अंकुर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना, विनय गौतम सहित आदि उपस्थित रहे।