फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में वांछित गोतस्कर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्करी के मामले में वांछित चल रहे एक गोतस्कर को शुक्रवार तड़के पकड़ लिया, जबकि उसका साथी चकमा देकर भाग गया। मुठभेड़ के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन




पुलिस ने गोपाल बाग बाईपास रोड और अजीजपुर की ओर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस टीम का एक सिपाही सोनू घायल हो गया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली गोतस्कर अनीश निवासी आली मेव, थाना बहीन, जनपद पलवल (हरियाणा) के पैर में लगी।
गोली लगते ही वह बाइक से गिर गया। इस बीच उसका साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल गोतस्कर के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से बाइक भी बरामद हुई। भागे हुए गोतस्कर की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपी पर कोसीकलां थाने में चार मामले पंजीकृत हैं। अन्य थानों से उसके मुकदमों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें