फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ-नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पकड़ा 4.75 क्विंटल गांजा

विज्ञापन
मथुरा। एसटीएफ व एनबीसी द्वारा पकड़ा गया गांजा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाद के निकट एसटीएफ-नारकोटिक्स विभाग की टीम ने रिफाइनरी पुलिस के साथ चेकिंग कर ट्रक से काफी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पकड़े गए दो गांजा तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ व नारकोटिक्स विभाग की टीम नशे का कारोबार करने वालों की तलाश में संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आगरा की ओर से एक ट्रक में काफी मात्रा गांजा आ रहा है। इस पर एसटीएफ-नारकोटिक्स टीम ने रिफाइनरी पुलिस के साथ हाईवे पर गांव बाद के निकट चेकिंग की। एक ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गतितेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को पकड़ लिया।
ट्रक में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में बने चैंबर में करीब 4.75 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। बताते हैं कि गांजा का ट्रक विशाखापटनम से हिसार हरियाणा को ले जाया जा रहा था। इस संबंध में रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि अभी नारकोटिक्स टीम थाने नहीं आई है। अभी पकड़े गए गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें