फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में दुल्हन हुई विदा

विज्ञापन
मथुरा। ओरंगाबाद निवासी किसान भमर सिंह निषाद की पुत्री हुई हैलीकॉप्टर से विदा। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी भंवर सिंह निषाद की बेटी रोशनी की शादी बृहस्पतिवार को हुई थी। शुक्रवार को रोशनी हैलीकॉप्टर से अपनी ससुराल आगरा के शहादरा विदा हुई। दुल्हन को लेने के लिए गुड़गांव से हैलीकॉप्टर दोपहर एक बजे पुलिस लाइन में उतरा।
विज्ञापन

दुल्हा राजेश निषाद दुल्हन के साथ कार में बैठकर पुलिस लाइन पहुंचा और दोपहर दो बजे हैलीकॉप्टर आगरा के लिए रवाना हो गया। दुल्हन के ममेरे भाई लक्ष्मण तोमर एडवोकेट ने बताया कि हैलीकॉप्टर को पुलिस लाइन में उतारने की अनुमति सिटी मजिस्ट्रेट से ली गई थी। पुलिस लाइन के आरआई ने बताया कि अनुमति के आधार पर ही हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें