फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, संजीव को सौंपी शहर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए एसएसपी ने रविवार देर रात थाना सुरीर, रिफाइनरी, हाईवे और शेरगढ़ थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जाता है कि इन थाना प्रभारियों की कार्यशैली से एसएसपी नाराज चल रहे थे। इनके अलावा कई थाना प्रभारियों को बदला है। शहर कोतवाली की जिम्मेदारी संजीव कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन

एसएसपी ने शहर कोतवाली के निरीक्षक पद पर वृंदावन के इंस्पेक्टर संजीव कुमार को जिम्मेदारी दी है। यहां पर मौजूद अवधेश प्रताप सिंह तथा होलीगेट चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा को तीन दिन पूर्व ही लाइन हाजिर कर दिया था। इनके अलावा एसएसपी ने सुरीर के निरीक्षक रामपाल सिंह, थाना रिफाइनरी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल, हाईवे निरीक्षक पोसीराम शर्मा और शेरगढ़ पर तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन बुला लिया है।
इनके स्थान पर पुलिस लाइन से महाराज सिंह भाटी को सुरीर, सुरेश चंद को रिफाइनरी, विनोद कुमार यादव को नौहझील से हाईवे तथा गोवर्धन थाने के एसएसआई अनुज मलिक को शेरगढ़ थानाध्यक्ष बनाया है। बरसाना थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पंवार को कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक, कोसीकलां के निरीक्षक क्राइम आजाद पाल सिंह को बरसाना थाना प्रभारी, पुलिस लाइन से निरीक्षक अनुज कुमार को वृंदावन कोतवाली प्रभारी, पुलिस लाइन से निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक नौहझील बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें