फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद भले ही युद्ध विराम की घोषणा हो गई हो, लेकिन इसे लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ सड़कों पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिला रहे हैं।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों की तलाश में जुटी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। इसके लिए अलग से टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें लोगों की पोस्ट पर नजर बनाए हैं। संदिग्ध आईडी चिह्नित कर लगातार निगरानी की जा रही है।
भारत-पाक के बीच सीजफायर पर सहमति बनने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है, लेकिन ऐसे में पुलिस के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक, झूठी और असत्य खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। जिसे लेकर अफसरों ने पुलिस की सोशल मीडिया को एक्टिव करने के साथ ही कई एक्सपर्ट पुलिस कर्मी तैनात कर दिए है। टीमें व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, एक्स, टेलीग्राम समेत अन्य सोशल साइटों पर निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोशल कि लोगों से अपील की जा रही है कि वह किसी भ्रामक या झूठी खबर को पोस्ट शेयर न करें। सोशल मीडिया पर चल रही सूचना और खबरों को पोस्ट करने से पहले उसकी तारीख, लोकेशन और सत्यता चेक लें।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- सरकारी व ऑफिशियल वेबसाइट से प्रसारित खबर पर ही विश्वास करें।

- खबर की तारीख, स्थान को जरूर चेक करें।
- किसी भी खबर को शेयर करने से पहले चेक कर लें की खबर में कितनी सत्यता है।
- कोई भी झूठी, भ्रामक, संदिग्ध खबर मिलने पर उसकी तुरंत रिपोर्ट करें।
-
पुलिस अफसरों ने फोर्स संग किया फ्लैग मार्च
पुलिस पीएसी जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च कर रही है। वहीं राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। रविवार की रात में लगातार चेकिंग की गई, वहीं आगरा कैनाल और कोटवन पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें