फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लव जिहाद की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, युवक-युवती मिले...हकीकत कुछ और ही निकली

Fri, 21 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का मामला बताकर होटल में  युवक और युवती के ठहरे होने की सूचना दी। पुलिस ने यहां छापा मारा। युवक युवती से पूछताछ की गई, तो पता चला कि दोनों एक ही समुदाय के हैं और बालिग भी हैं। 
विज्ञापन
होटल कमरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नए बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक होटल में युवक-युवती के पहुंचने की सूचना पर पुलिस और एलआईयू की टीम पहुंच गई। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने लव जेहाद का मामला बताया था। पुलिस की जांच में युवक-युवती एक ही समुदाय के निकले और दोनों बालिग थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को करणी सेना के पदाधिकारी ने सूचना दी कि नए बस स्टैंड पर दूसरे समुदाय का युवक हिंदू युवती को फुसलाकर ले आया है। कार्यकर्ता भी होटल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस व एलआईयू की टीम भी पहुंच गई। युवक-युवती से पूछताछ की तो दोनों बालिग थे और होटल में उनकी आईडी जमा थी।

भरतपुर के रहने वाला युगल दोनों एक ही समुदाय के थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती के साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध गतिविधि की बात सामने नहीं आई है। पूछताछ के बाद दोनों को जाने दिया गया। सूचना देने वाले भी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें