मथुरा में पुलिस ने दो करोड़ कीमत के 685 मोबाइल बरामद किए थे। इन्हें लोगों को वापस दिया गया। गुम हुए मोबाइल पाकर गणतंत्र दिवस पर लोगों के चेहरे खिल उठे।
देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपद के सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मथुरा पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के गुम हुए 685 मोबाइल बरामद किए हैं। वृंदावन थाने की पुलिस ने 285 मोबाइल बरामद किए हैं, जबकि पर्यटन थाने की पुलिस ने 80 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पीड़ितों को मोबाइल सौंपे। दूरदराज वाले मोबाइल स्वामियों को कोरियर द्वारा भेजे गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि सबसे अधिक मोबाइल बरामद करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।