फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिर-जुनैद हत्याकांड: 10 हजार के इनामी मोनू और गोगी गिरफ्तार, गो-तस्करी के शक में जिंदा जला दिए गए थे

Fri, 14 Apr 2023 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर

सार

भरतपुर पुलिस ने गो-तस्करी के शक में नासिर और जुनैद को जिंदा जलाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर 10 हजार का इनाम घोषित था। यह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गो-तस्करी के शक में नासिर और जुनैद का अपहरण कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आईजी और एसपी प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी पूरी जानकारी देंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा के भिवानी में बीती 16 फरवरी को बोलेरो गाड़ी जली हुई मिली। पास जाकर देखा गया तो पिछली सीट पर जुनैद (35) और नासिर (28) जले मिले थे। पहचान होने के बाद जुनैद के रिश्तेदार इस्माइल ने भरतपुर के गोपालपुरा थाने में तहरीर दी। बताया कि 15 फरवरी की शाम दोनों गांव से निकले थे। हत्या के पीछे बजरंग दल कार्यकर्ताओं के होने की बात कही। 

पुलिस को चकमा देकर फरार थे

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। भरतपुर पुलिस ने इन पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपी मोनू राणा और गोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें