फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लूट के मास्टरमाइंड की पुलिस को मिली कस्टडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लुटेरों ने वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे चार श्रद्धालुओं से कार, रुपये और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूट लिया था। थाना नौहझील पुलिस को बुधवार को लूट के मास्टर माइंड प्रशांत यादव की अदालत से कस्टडी मिल गई है। पुलिस अब उससे घटना के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-65 (गांव कोलाना) के समीप 5 अप्रैल शनिवार को लुटेरों ने पिस्टल के बल पर कुशीनगर निवासी आदित्य सोनी, मनोज श्रीवास्तव, बबलू वर्मा व सन्नी जायसवाल से होंडा सिटी कार, 70 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी गई। पुलिस, स्वाट, एसओजी, सर्विलांस थाने की दो टीमों ने कई जगह दबिश दी। इधर 9 अप्रैल को लूट के मास्टरमाइंड प्रशांत यादव ने बुलंदशहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

वहीं 13 अप्रैल को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 स्थित सरफाबाद निवासी विक्रांत उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर कार को बरामद किया था। पुलिस बुलंदशहर से बी वारंट लेकर आई और प्रशांत को कस्टडी में लेने के लिए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-9 के यहां याचिका दायर की थी। बुधवार को नौहझील पुलिस को प्रशांत यादव की कस्टडी मिल गई। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि लुटेरे से पूछताछ कर लूट में इस्तेमाल की गई पिस्टल, 70 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें