एसओजी प्रभारी राकेश यादव और कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान के व्यापारियों से रुपये ऐठने वाले टटलू गैंग के 4 अंतरराज्जीय बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त प्रत्येक घटना के लिये अलग से मोबाइल और फर्जी पते से ली गई सिम कार्ड का प्रयोग करते हैं। अभियुक्त ट्रू कोलर पर गुप्ता जी, नगर निगम का नाम सेव कर अलग-अलग जनपद में नगर निगम कार्यालय पर जाकर गूगल से प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान, मिष्ठाई की दुकान, कोल्ड ड्रिंक सप्लायर्स के मोबाइल नंबर सर्च करके नगर निगम के गुप्ता जी नगर निगम अधिकारी बनकर वार्ता करते हैं।
जब्त किया गया घी, रिफायंड. कोल्ड ड्रिंक सस्ते दाम पर बेचने का लालच देकर डील करके नगर निगम कार्यालय पर व्यापारी को बुलाकर अपना गलत नाम बता कर गुमराह करके लाखों रुपये अपने एक साथी के हाथों लेकर व्यापारी को रसीद व गेट पास पर्ची कटवा कर घी, रिफायंड, कोल्ड डिंक देने की कहकर रुपये लेकर निकल जाते हैं। इसके बाद प्रयोग किया गया मोबाइल ओर सिम तोड़ देते हैं ताकि पुलिस गिरफ्तार न कर सके। दूसरी घटना करने के लिए यही क्रम जारी रखते थे।
31 जनवरी को शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता ब्रजवासी के यहां काम करने वाले लोकेंद्र सिंह से भी 1.87 लाख की ठगी की थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ठगी करने वालों की सुरागकशी में जुट गई। रविवार की रात को माल गोदाम रोड पर पुलिस का सामना कार सवार बदमाशों से हो गया। पुलिस ने रुकने का इशारा दिया तो चालक ने कार को भगा दिया और पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गुडगांव के थाना सैक्टर 14 राजीव नगर निवासी प्रिंस अदलखा उर्फ मुच्छी, थाना न्यू कॉलोनी मदनपुरी निवासी राजकुमार, थाना शिवाजी नगर के हीरा नगर निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू टांग में गोली लगने से घायल हो गया।
जबकि पुलिस ने थाना सिटी मोर्डन टाउन निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुमार ने ब्रजवासी मिष्ठान विक्रेता के यहां काम करने वाले से 1.87 लाख की ठगी करना स्वीकार किया। इसके अलावा 13 दिसंबर 2024 को शहर के कोल्ड ड्रिंक थोक सप्लायर्स से 86 हजार रुपये की ठगी स्वीकारी है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि गैंग मथुरा के अलावा गौतमबुद्ध नगर, हापुड, कानपुर, दिल्ली, मानेसर गुडगांव, फरीदाबाद हरियाणा व देहरादून उत्तराखण्ड आदि स्थानों पर ठगी को अंजाम दे चुके हैं।
शहर कोतवाली समेत अन्य जिलों में चारों पर मुकदमें हैं दर्ज
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। प्रिंस अदलखा उर्फ मुच्छी पर गुंडगांव मानेसर, गौतमबुद्ध नगर, शहर कोतवाली समेत चार, राजकुमार नगर जिला फरीदाबाद, शहर कोतवाली समेत तीन, राजेश कुमार उर्फ राजू पर फरीदाबाद के थाना एसजीएम समेत मथुरा में तीन, विजय कुमार के खिलाफ शहर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं। सभी का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।