फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: मार्च में किस तारीख को खेली जाएगी होली? मथुरा में तो हो गई शुरू...नंदगांव और बरसाना भी हो गए तैयार

Sun, 09 Feb 2025 07:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह प्रदीप कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Holi 2025 Date: होली पर पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है, लेकिन मथुरा में ये पर्व अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। यहां होली खेलने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। तो आइये जानते हैं कि ब्रज में होली का उत्सव इस बार कैसे मनाया जा रहा है और प्रशासन ने इसको लेकर क्या व्यवस्था की है...
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi 2025: होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। बसंत का महीना लगने के बाद से ब्रज में इसकी धूम शुरू हो जाती है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। 
विज्ञापन



 

 ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली खेलने के लिए इस बार करीब 27 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। उसी के अनुरूप पुलिस-प्रशासन इंतजाम करने की तैयारी में जुट गया है। जल्द ही होली के संबंध में प्रशासन-जनप्रतिनिधियों की बैठक भी होने जा रही है। साल दर साल ब्रज की होली का खुमार देश-दुनिया पर चढ़ रहा है। दस साल पहले तक यहां 7 लाख के करीब लोग होली पर आते थे, जिनमें से करीब दो लाख बरसाना की लठामार होली में पहुंचते थे, मगर इस बार बरसाना में करीब 5 लाख लोगों के आने की संभावना है। इस वर्ष 14 मार्च को होली का पर्व है।

 

इससे एक सप्ताह पहले नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव के साथ मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। इसी दौरान नंदगांव व बरसाना में लड्डू होली और लठामार होली होगी। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी लठामार होली पर जश्न होगा। वहीं वृंदावन में भी भक्त फूलों की होली का आनंद लेंगे। अनुमान जताया जा रहा है कि इन दिनों में करीब 27 लाख भक्त विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने आएंगे, जिनमें दो लाख विदेशी हो सकते हैं।

 

आठ लाख लोगों के सिर्फ बरसाना पहुंचने की संभावना
राधा अष्टमी पर आई करीब 12 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि होली पर बरसाना में तकरीबन आठ लाख श्रद्धालु होली से एक सप्ताह पहले पहुंचेंगे। सबसे अधिक भीड़ लठामार होली के दौरान होगी।

 

कड़ी सुरक्षा में रहेगा ब्रज
डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि होली के पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। होली पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस साल भी पीएसी, आरएएफ लगाई जाएगी। वहीं पर्यटन अधिकारी हेतराम सिंह ने बताया कि ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली के संबंध में बैठक प्रस्तावित है। जल्द ही वह होने जा रही है। ब्रज की होली में साल-दर-साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। पिछली साल की अपेक्षा इस साल 27 लाख के करीब श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।


 
विज्ञापन

साल दर साल बढ़ रहे श्रद्धालु
वर्ष-श्रद्धालुओं की संख्या (लाख में)
2014-7
2015-8
2016-9.50
2017-10.50
2018-12
2019-14
2020-12

2021-5 कोविड के चलते हुए कम
2022-15
2023-18
2025-25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें