फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना शुुद्धिकरण के लिए अनशन पर बैठे नारायणी सेना के कार्यकर्ता

विज्ञापन
वृंदावन नारायणी सेना न्यास एवं नारायणी सेवा नारी शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में यमुना शुद्धि को - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। टटिया स्थान के समीप नारायणी सेना ने सोमवार से यमुना शुद्धिकरण एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार को जनजागरण के लिए वृंदावन की परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रात: 10 बजे आराध्य प्रभु श्रीहरि को माल्यार्पण कर मां यमुना शुद्धिकरण एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन की शुरुआत की गई। प्रमुख आचार्य मनमोहन रामानुज ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण के लिए यह आवश्यक हो गया था। कुंभ मेला नजदीक होने के बावजूद नालों का यमुना में गिरना जारी है। अधिकारी इस ओर अब तक गंभीर नहीं हैं। इस मौके पर नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य, अलका शर्मा, आरती चतुर्वेदी, चेतना शर्मा, प्रीति भारद्वाज, रामबाबू शर्मा, भूपेंद्र सिंह, केशव निषाद, धर्मवीर सिंह पटवारी, सुनील कुमार, नारायण सुदामा, राम गोपाल, श्याम गोस्वामी, यशराज द्विवेदी, माही शर्मा, रामकरण, करण दास, श्याम गोस्वामी, राम गोपाल दास, महेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें