फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन में चलेगा अभियान, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत; पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस वालों से की ये अपील

Tue, 04 Aug 2026 01:36 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस के लिए सड़क पर श्रद्धालुओं को रोककर रूम दिलाने वाले दलालों पर पुलिस अब विशेष अभियान चलाएगी। बांकेबिहारी मंदिर समेत प्रमुख स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने, जबरन होटल ले जाने या विवाद करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वृंदावन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस में रूम दिलाने का काम करने वाले दलालों पर अब पुलिस सख्ती करेगी। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने जा रही है। सड़क पर होटलों के बोर्ड लेकर खड़े रहने, श्रद्धालुओं को घेरने और रूम दिलाने के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बांकेबिहारी मंदिर, परिक्रमा मार्ग, विद्यापीठ चौराहा, चैतन्य विहार रमणरेती और अन्य प्रमुख स्थानों पर कुछ लोग होटल और गेस्ट हाउसों के लिए ग्राहक तलाशते हुए श्रद्धालुओं को बीच सड़क पर रोक लेते हैं। कई बार ग्राहकों को लेकर इनके बीच कहासुनी और मारपीट तक की नौबत आ जाती है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है और शहर की व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अभियान के दौरान पुलिस लगातार निगरानी करेगी। सड़क पर रूम दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं को रोकने, जबरन होटल ले जाने की कोशिश करने या विवाद पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने यह की अपील 
वृंदावन थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों से भी अपील की कि वे ग्राहकों को बुलाने के लिए सड़क पर दलाल न खड़े करें। यदि किसी होटल या गेस्ट हाउस की ओर से इस तरह की गतिविधियां कराई जाती मिलीं तो संबंधित लोगों के साथ-साथ संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें