फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे, एक के पैर में लगी गोली...बाइक और 11 मोबाइल बरामद

Fri, 03 Jan 2025 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर  में गोली लगने घायल हो गया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल, एक  तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया बृहस्पतिवार देर रात दो लुटेरे के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। मुठभेड़ के दौरान देवी आटस रोड से भरतिया गांव जाने वाले बंबे के किनारे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विनोद उर्फ सोनू पुत्र लाखन सिंह उर्फ लक्खो निवासी ग्राम नाहरा थाना बरसाना और ऋतिक पुत्र छीतो निवासी बरोट थाना नौहझील को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान विनोद उर्फ सोनू के पैर में गोली लगी है। सोनू पर करीब नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। 

आरोपियों ने पूछने पर बताया कि मोबाइल अलग-अलग जगहों से छीने और चोरी किए हैं। मोटरसाइकिल भदाल राल गांव से चोरी की थी। लोगों को डराने के लिए तमंचा पास रखते हैं। मोबाइलों को बेचने के लिए अपने साथी रितिक के साथ वृन्दावन आया था।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार, राल चौकी प्रभारी मोमराज सिंह, नयती चौकी प्रभारी पवन चौहान, एसआई काजल भारद्वाज, आकाश चौहान, शुभम चौधरी, जोगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें