मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में पुलिस को गोली लग गई। पुलिस ने घायल चोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मथुरा के कोसीकलां में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को दबोच लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोली पैर में लगने से वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में सूचना मिली की एक वाहन चोर नई कामर मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस ने यहां पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर आते युवक को रुकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कार्रवाई में थाना पुंहाना, जनपद नूंह हरियाणा निवासी सरफराज पुत्र ताहिर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
गोली लगने से घायल हुए सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरफराज को इलाज के लिए भर्ती कराया। सरफराज के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, मास्टर चाबी और एक मोबाइल फोन के अलावा चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद की। पकड़े गए सरफराज के ऊपर कोसीकलां के अलावा कामां राजस्थान, गुरुग्राम हरियाणा में मुकद्दमा दर्ज है।